थाना अर्जुन्दा
रिपोर्टर दीपक देवांगन
जिला बालोद छ. ग.
थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा नये वर्ष के शुरूआत में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी।
अर्जुंदा निवासी आशीष सहारे को अपने पास अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकरर बिक्री करते पकडे जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजी गई जेल।
ग्राम भरदाकला निवासी बिदेशी राम साहु को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकडे जाने पर धारा 34(1) ख आबकारी के तहत की गई कार्यवाही।
• पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा द्वारा टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की गई कार्यवाही।
• मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.01.2024 को अर्जुन्दा निवासी आशीष सहारे पिता नारायण सहारे उम्र 28 साल साकिन वार्ड क्रमांक 09 कोष्टा पारा अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा ग्राम मोहंदीपाट बाजार के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया जिसके कब्जे से 31 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला देशी प्लेन शराब 5.580 बल्क लीटर ,प्रत्येक पौवा कीमती 80 रू0 जुमला कीमती 2480 रूपये , बिक्री रकम 260 रूपये कुल जुमला कीमती 2740 रू0 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया। व आरोपी आशीष सहारे द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 14/01/24 के 20.10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाया गया। मामला अजमानतीय जुर्म का होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
• मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.01.2024 को भरदाकला निवासी बिदेशी राम साहु पिता स्व0 बृजलाल साहु उम्र 64 साल साकिन भरदाकला थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा ग्राम भरदाकला बाजार चौंक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया जिसके कब्जे से एक हरा सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी जिसे चेक करने पर 18 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब जुमला 3.240 बल्क लीटर कीमती 1440 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 240 रू0 जुमला 1680 रू0 मिला, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया। व आरोपी बिदेशी राम साहु द्वारा धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 14/01/24 के 21.05 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिर0 की सूचना परिजनों की दी गई।
• उपरोक्त कार्यवाही में सउनि कमलेश साहु, प्र0आर0 981 ईश्वरी कुमार साहु व आर0क्र0 209 बलदेव महावीर, आर0क्र0 264 मनोज धनकर, आर0क्र0 429 भूपत दास मानिकपुरी, आर0क्र0 555 सुरेश चन्द्राकर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments