Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: हत्या के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 थाना – लालबाग, जिला – राजनांदगांव

 हत्या  के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 12 घंटे के पूर्व ही आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

 गिरफ्तार आरोपी : रंजीत पारधी पिता परस पारधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कविराज टोलागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

विवरण -  

दिनांक: 04/05/2024



जिला पुलिस कंट्रोल रूम से दिनांक 04.05.2026 को प्रातः 06:40 बजे थाना लालबाग को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कविराज टोलागांवमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की टंगिया से हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि ए.पी. शीला सहित पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई।

मौके पर सूचनाकर्ता राहुल पारधी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी मर्ग क्रमांक 00/2026 धारा 194 BNSS पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कविराज टोलागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव का कृत्य धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर देहाती प्रथम सूचना पत्र बिना नंबरी 00/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत पारधी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12-13 वर्ष पूर्व पूर्णिमा पारधी से हुआ था एवं उसके तीन बच्चे हैं।  पिछले 1 वर्ष से उसकी पत्नी उसे छोड़कर उसके चचेरे भाई सूरज पारधी की पत्नी बन कर रह रही थी, जो पारिवारिक विवाद एवं आपसी रंजिश के कारण दिनांक 04.05.2026 की सुबह उसकी पत्नी पूर्णिमा पारधी के शौच हेतु जाने के दौरान ग्राम के शासकीय शौचालय के पास आरोपी द्वारा अपने tvs मोपेड में में जा कर अपने पास रखे टंगिया से पूर्णिमा के सर में वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, टीवीएस मोपेड वाहन एवं घटना समय पहने कपड़े को विधिवत जप्त कर लिया गया है।  मामले थाना में असल अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) BNS एवं असल मर्ग पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में थाना लालबाग पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना लालबाग के थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक ए पी शीला, आरक्षक कमल किशोर यादव, बर्मा प्रसाद घृतलहरे एवं राकेश धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments