Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कोदो, कुटकी; रागी के समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू*

*कोदो, कुटकी; रागी के समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू*


दुर्गकोंदल।दमकसा/15 जनवरी 2024 विकासखंड दुर्गुकोंदल अंतर्गत विकास




बनोपज समिति - दमकसा में समर्थन मूल्य में कोदो, कुटकी, रागी का खरीदी शुरू हो गया है। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डी  आर कोमरा एवं कृषि विस्तार अधिकारी मनोहर चंद्रवंशी ने बताया है कि वि० सं० दुर्गुकोंडल में बहुतायत से किसान अपने टिकरा में इन फसलों को बुवाई करते है। कोदों, कुटकी और रागी फसल बहुत पौष्टिक आहार माना जाता है। दुर्गकोंडल के सुदूर अंचलों में किसान इन फसलों में बहुत रूचि लेते हैं। कोदो, कुटकी, रागी फसल पुराने जमाने से बुनाई करते  आ रहे है। विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत गुडफेल, हिलचुर भुरसा तरहुल, छिदगांव, दमकसा,एव आसपास के अन्य ग्रामों में कोदो, कुटकी  रागी की फसल की अच्छी बुवाई इस वर्ष हुआ था। किसान इन फसलो में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं इसमें किसी भी के रासायनिक दवाइयों का प्रयोग नहीं करते हैं। छत्तीसगढ़ शासन वनोपज समितियों द्वारा समर्थन मूल्य मैं खरीदी की जा रही है कृषि विभाग द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी प्रमाणित बीच का वितरण किसनो को किया गया था साथ ही विभाग द्वारा इन फसलों को अधिक से अधिक रकबा का क्षेत्र बढ़ाने का प्रयास प्रतिवर्ष किया जा रहा है जो किसान इस वर्ष कोदो कुटकी  रागी फसल लगाए थे वे विक्रय के लिए नजदीकी वनोपज समिति से संपर्क कर समर्थन मूल्य में विक्रय कर सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments