*गरियाबंद जिले में दो अलग अलग सड़क हादसे में दो की मौत*
गरियाबंद ---देवभोग के कूरलापारा में चलती ट्रेक्टर से गिरने से 7 साल के बच्चे की हुई मौत तो गरियाबंद के नहर गांव में पूल से टकराने से बाइक चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
आज जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र के सड़क हादसे में दो अलग अलग की मौत हो गई।पहला हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के कुर्लापारा गांव में घटी,ट्रेक्टर मुंडी से गिरते ही बच्चे की मौत हो गई।थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया की ट्रेक्टर मूंडी में सवार 7 वर्षीय डोले निधि चलती ट्रेक्टर से अचानक गिर गया,सर में अंदरूनी चोंट लगी थी।घायल बालक को देवभोग अस्पताल लाया गया जहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित के दिया।थाना प्रभारी ने कहा की मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है,चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।
*पूल से टकराई बाइक,मौके पर दम तोड़ा*_
दूसरा हादसा गरियाबंद थाना के नहर गांव मार्ग पर हुआ।बाइक सवार युवक पूल से टकरा गया,टकराते ही सड़क में जा गिरा,सर से ज्यादा खून बहा ओर उसकी मौत हो गई ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं हादसे हुई दोनों की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।



0 Comments