Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: राष्ट्र के सम्मान हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग सहभागी बने - विकास राजु*

*राष्ट्र के सम्मान हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग सहभागी बने - विकास राजु*



दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल के विकास राजु नायक महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा  ने क्षेत्रवासियों से अपील कर रहे है स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये और प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाना चाहिए अब तों रात में भी तिरंगा लहराया जा सकता है तिरंगा लहराकर अपने देश का मान बढ़ाये और आजादी की 77 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाएं| स्वतन्त्रता दिवस पर इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं| आज सोशल मिडिया का दौर है उसमे भी तिरंगा अभियान का माहौल आना चाहिए अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगे का सम्मान करें और लोगों को भी ऐसा करने की अपील करें, और तिरंगा लहराते हुये स्वयं की सेल्फी "हर घर तिरंगा" डॉट कॉम वेबसाइट पर अपनी सेल्फी साझा करें सरकार हर साल 09-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाता है उसमे आप सभी सहभागी बने और अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर लहरावें | उनके साथ भाजयुमो महामंत्री प्रवीण ठाकुर, राहुल राय, राजकुमार उसेंडी, नरेश दीवान मनोज बघेल, संजय उइके, योगेश कुलदीप ने भी अपील लोगों से अपील हर घर तिरंगा अभियान  से जुड़े और अपने घरों में तिरंगा जरूर फैलावे|

Post a Comment

0 Comments