Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: क्या पंचायत प्रतिनिधियों की सह पर चल रहा अवैध रेत परिवहन... या माजरा कुछ और है*

*क्या पंचायत प्रतिनिधियों की सह पर चल रहा अवैध रेत परिवहन... या माजरा कुछ और है*



संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना...


बेलगहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंडरापथरा मे अवैध रेत परिवहन का सिलसिला बदस्तूर जारी है पूर्व मे नवनियुक्त सरपंच जनपद उप सरपंच पंचगण के द्वारा रेत घाट को बाड़ लगाकर घेराव करते हुए बंद कराकर वाहवाही लूटी थी।

   *मारपीट से भी परहेज नहीं है रेत माफियाओं को*

        कुछ ही दिनों के बाद घेराबंदी हटाकर पुनः अवैध रेत का परिवहन जारी हो गया है।



यहाँ तक की रेत माफिया इतना बेखौफ़ हैं की पंचायत और सरपंच के घर से सौ मीटर दूरी पर रेत घाट का संचालन हो रहा है, जिसमें किसान के जमीन के किनारे रेत खोद रहे लोगों को मना करने पर रेत माफियाओं द्वारा लोहे के बेलचा और लात घूसे से मारपीट की गई जिसमें उक्त किसान की जान भी जा सकती थी, मामले की सूचना बेलगहना चौकी को दी गई जिसमें मुलाहिजा कराए जाने पर कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोट की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डॉक्टर के पास सिम्स रिफर किया गया है

ज्ञात हो इस प्रकार की घटनाए होती रही हैं जिसमें जानें भी गईं है. रात गई बात गई अवैध रेत खनन बदस्तूर जारी है



  क्या पूर्व में बाड़ लगाकर रेत खनन बंद कराने वाले जनप्रतिनिधि अब आँखें मूंद कर चल रहे अथवा इनकी सह पर चल रहा अवैध खनन.. क्या मारपीट और किसी की जान चली जाए ऐसी घटनाएं आम हो जाएंगी अथवा कोई ठोस कार्यवाही भी होगी.. शासन प्रसाशन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Post a Comment

0 Comments