महासमुन्द ब्यूरो रिपोर्ट
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16अगस्त को महासमुंद दौरे पर रहेंगे*
*रुद्राभिषेक हवन पूजन मे होंगे शामिल*
महासमुंद , 15 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 अगस्त को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान महारुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे मचेवा हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12.30 बजे से 1.30 बजे तक रुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम, महासमुंद में शामिल होंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री साय महासमुंद से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर रायपुर 2.00 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर पहुंचेंगे.।
0 Comments