Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: अभिभावक विद्यालय उत्सव पारा सांकरी, जिला बालोद में जीवन विद्या लोक व्यापीकरण अभियान हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।

बालोद 

लोकेशन -सांकरी

तारीख 04/5/25


अभिभावक विद्यालय उत्सव पारा सांकरी, जिला बालोद में जीवन विद्या लोक व्यापीकरण अभियान हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे  है ।

माता पिता के प्रति कृतज्ञ कैसे हो?

नैतिक रूप से बच्चे संस्कार कैसे  बने?

बच्चे मे समझदारी ईमानदारी जिम्मेदारी भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो?

 बच्चे कैसे आज्ञाकारी हो?

 यह सब चेतना विकास मूल्य शिक्षा से ही संभव हो पाएगा इसी कड़ी  में सारे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे ।






 जीवन विद्या शिविर मानव समाज के जागृति के लिए अति आवश्यक कार्यक्रम है ।जीवन विद्या शिविर से मानव जागृत होता है, अपने होने के प्रयोजन को समझता है,उत्सव पूर्वक जी पाता है ।इसी के तहत 2 मई से 4 मई तक (3 दिवसीय ) प्रत्यक्ष गोष्ठी प्रबोधक -श्री योगेश भाईजी के सानिध्य मे संपन्न  हुई ।

  5 मई प्रात 10 बजेसे 5 बजे तकऔर 6 मई दोपहर 1 बजे  तक अभिभावक विद्यालय उत्सव पारा सांकरी द्वारा विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों &शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों के लिए जीवन विद्या शिविर का आयोजित कार्यक्रम का प्रबोधन शिक्षक श्री गेंदालाल कोकडिया& श्री मती राखी को कडियां करेंगी।

 6 मई सायं 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित जीवन विद्या जन - संवाद कार्यक्रम का प्रबोधन डाक्टर संकेत ठाकुर भैया जी अछोटी,अंकित भैया जी मानव  तीर्थ करेगें ।

7 मई को जीवन विद्या लोक व्यापीकरण अभियान के तहत आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन  कार्यक्रम में आयुर्वेदाचार्य  पूजनीय शारदा शर्मा ( अम्बा दीदीजी ) के सानिध्य में देशभर के  जीवन विद्या से जुड़े प्रबोधक साथियों के साथ मिलकर जीवन विद्या से आये स्वयं में बदलावों पर संवाद करेंगे।

सारे कार्यक्रम निशुल्क है,कोई भी व्यक्ति भागीदारी कर सकता है।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रुपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments