Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: चाकूबाजी कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

 थाना – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

चाकूबाजी कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के पास की घटना।शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने किया हमला।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दो आरोपी गिरफ्तार।अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत की जा रही कार्यवाही।

आरोपियों का नाम –

1 अजय मंडावी पिता सुखचरण मंडावी उम्र 27 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा वार्ड नंबर 15 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2 अनिल थापा पिता स्व. धनबहादुर थापा उम्र 28 वर्ष, निवासी रजा नगर जेल रोड थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)



प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी पिता स्व. श्री हीरादास मानिकपुरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-03-2026 को भोज मानिकपुरी एवं ललित मानिकपुरी दोनों पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर कुएं के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां अजय मंडावी, अनिल थापा, दिनेश एवं गज्जू चारों आकर शराब पीने लगे। शराब पीने से मना करने पर चारों आरोपियों ने एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।

हमले में ललित मानिकपुरी को दाहिने पीठ एवं बाएं कंधे के पीछे दो स्थान पर गंभीर चोट आई तथा भोज मानिकपुरी को दाहिने पेट में गंभीर चोट आई। आरोपियों द्वारा चाकू से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी संतोष जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की गई।

तलाश के दौरान आरोपी

01. अजय मंडावी तथा

02. अनिल थापा

 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, आरक्षक रामखिलावन, किशन कुमार चंद्रा, अशोक यादव, मिलन वाल्टर, नरेंद्र प्रजापति एवं किशन कुमार चंद्रा का विशेष योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments