Ticker

6/recent/ticker-posts

चारामा,शिवसेना ने चारामा में मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को किया समर्थन


 चारामा,शिवसेना ने चारामा में मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को किया समर्थन


मनरेगा कर्मियों के मुख्य दो जायज मांगे पुरा करे सरकार  शिवसेना


शिव सैनिकों ने प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के नेतृत्व में  मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना में चारामा जनपद पंचायत धरना स्थल पर पहुंचकर मनरेगा कर्मचारियों के मांगो का समर्थन किया। मनरेगा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महा सचिव  चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि मनरेगा कर्मियों द्वारा विगत 1 माह से मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी है जिसमें राज्य सरकार किसी भी तरह की ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि अपनी अपार मेहनत से केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराने वाली महात्वाकांक्षी परियोजना को संचालित कर देश के मजदूरों का जीवन स्तर सुधारने कार्य किया जा रहा है। किंतु मनरेगा कर्मी केंद्र एवं राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण स्वयं शोषित हो रहे हैं। पुर्व में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में इनका शोषण किया। अभी वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न वादों को पूरा करने के दम पर बनी कांग्रेस की सरकार द्वारा मनरेगा कर्मचारियों को छला जा रहा है, शिवसेना सरकार से मांग करती है कि वह अविलंब मनरेगा कर्मियों की मांगो को पुरा करे। साथ ही शिवसेना से जिला महासचिव व्यास यदु व ब्लाक   संबोधित किया। जिसमें मुख्य रुप से शिवसेना उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा धर्मेंद्र यादव ,रामनारायण उसेंडी, प्रयाग नरवास ,गोकुल शंकर सोनी, श्रीकांत उसेंडी व कई शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments