बिग ब्रेकिंग
“डोंगरगढ़ के चौथना गांव में सनसनीखेज वारदात!
मां और बेटे की हत्या से इलाके में हड़कंप, बेटी गंभीर रूप से घायल। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती। मौके पर
डोंगरगढ़ के चौथना गांव में डबल मर्डर, मां-बेटे की निर्मम हत्या; बेटी गंभीर रूप से घायल
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के चौथना गांव से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां मां और बेटे की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना है, जबकि परिवार की एक बेटी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
घायल बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही वारदात की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।”

0 Comments