Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: फरसाबहार महिला मंडल ने घूमघाम से मनाया सावन उत्सव

 फरसाबहार महिला मंडल ने घूमघाम से मनाया सावन उत्सव।

महिलाओं ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

नितीश कुमार 


फरसाबहार:- जशपुर जिले के विकासखण्ड फरसाबहार के सामुदायिक भवन में महिला मंडल ने सावन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। महिला मंडल की महिलाओं ने हरि साड़ी, हरि चूड़ी पहन कर सावन माह महोत्सव में अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा एवं हरा भरा रखने का लिया संकल्प लिया। 

महिलाओं ने बताया कि सनातन संस्कृति में सावन माह का बहुत ही महत्व है। सावन के झूले डाल कर सखियां झूला झूलती है। और सनातन संस्कृति में मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ सावन माह में झूला झूलते है। आज हम सभी महिलाएं उसी सनातन परंपरा का निर्वाह कर रही है। इसी क्रम में महिलाओं द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं गीत गायन प्रस्तुत किया गया।

परी पाणिग्रही, नन्ही जायसवाल, निधि भौमिक, सावित्री के द्वारा नृत्य किया। आराधना पाणिग्रही के द्वारा सत्यम शिवम् सुन्दरम गीत प्रस्तुत किया गया। आराधना शर्मा एवं रजनी तिवारी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बीडीसी कमला पटेल, आराधना शर्मा, रजनी तिवारी, स्नेहा जायसवाल, सोनी जायसवाल, सरोज शर्मा, पदमा यादव, कालिंदरी सिंह, प्रिंयका गुप्ता, बबली मिश्रा, अवंति शर्मा, नीलिमा खलखो, मालती, निशा साहू,कमला पटेल, आरती, बंटी गुप्ता, खीरकुमारी, पदमा मिश्रा, सुमन पैकरा, झरना भौमिक, आंजोरिया सिंह, जुली खान सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments