Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: जिला पंचायत अध्यक्ष के क्रेशर खदान के अंदर मजदूर महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, कारण है अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस*

 *जिला पंचायत अध्यक्ष के क्रेशर खदान के अंदर मजदूर महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, कारण है अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस*






छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के क्रेशर खदान मे काम करने वाली एक नव विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अभी यह स्पष्ट नही हुआ है की मजदूर महिला ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोंधर स्थित जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा के क्रेशर खदान में नव विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। नव विवाहिता महिला ने खुदकुशी की है या कुछ और इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। मृतिका के पति संजय मांझी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले मे खुलासा हो सकता है। 


मृतिका की पहचाना ईश्वरी यादव (21) वर्ष निवासी पटपरपाली उड़ीसा के रूप मे हुई है। जिसकी शादी 9 माह पूर्व संजय मांझी पटपरपाली उडीसा के साथ प्रेम विवाह हुई थी। दोनों पति पत्नी क्रेशर खादान में मजदूरी का काम करते है और क्रेशर खदान के अंदर बने आवास में रहते है। मृतिका ईश्वरी यादव ने किस वजह से फांसी लगाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


डभरा थाना मे पदस्थ उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे ने कहा की हर एक एंगल से जांच की जाएगी। उसके पति के साथ अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतार गया


बताया जा रहा है की स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फांसी के फंदे से नीचे उतर दिया गया था। जिससे कई सवाल उठने लगे है। वही क्रेशर संचालक यशवंत चंद्रा को पुलिस नोटिस देने की बात कह रही है की दूसरे राज्य से कमाने आए मजदूरों की जानकारी उन्होंने थाने में उपलब्ध क्यों नहीं कराई।


*छत्तीसगढ़ विजन टीवी सक्ति से ब्यूरो हेड महेंद्र कुमार खांडे के साथ जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट*

Post a Comment

0 Comments