Ticker

6/recent/ticker-posts

Bemetara: फरार स्थायी वारंटी को साजा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 *फरार स्थायी वारंटी को साजा पुलिस ने किया गिरफ्तार*


टुमेश जायसवाल बेमेतरा साजा :-पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता(भा. पु. से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा राजेश झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी को पकड़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बेमेतरा पुलिस के द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साजा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 325/ 2017, धारा 294, 506 बी, 325 ipc में फरार चल रहे स्थाई वारंटी जालेश्वर उर्फ जलेश पिता दशरथ लोधी उम्र 35 साल साकिन कजरा थाना साजा जिला बेमेतरा को जरिए मुखबीर से पकड़ा गया उपरोक्त वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं.                             उपरोक्त ताबड़तोड़ कारवाही में थाना साजा प्रभारी मुकेश यादव, स उ नि कृष्ण कुमार क्षत्रि,  प्रधान आरक्षक 442 येमन बघेल,प्रधान आरक्षक 430 डामेस्वर राजपूत,आरक्षक क्रमांक 138 गोलू राम पटेल, आरक्षक क्रमांक 179 रोशन वर्मा, आरक्षक क्रमांक 274 इंदरमन  निषाद, आरक्षक क्रमांक 96 रामानुज जयसवाल एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय  भूमिका रही..

Post a Comment

0 Comments