Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ दुर्गुकोंद्ल के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की गई है*

 *छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ दुर्गुकोंद्ल के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की गई है*



 दुर्गुकोंद्ल 16 सितंबर 2023 छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का सेवानिवृत्ति 62 से बढ़कर 65 वर्ष किया गया एवं राज्य भर में कार्यकर्ता के 50% रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी अभी तक 25% रिक्त पदों पर भर्ती का बंधन था यही नहीं भर्ती के लिए 10 वर्ष का अनुभव जरूरी था जिसे घटाकर अब 5 वर्ष कर दिया गया है।

    अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 43 वें दिन 6 मार्च 23 को मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यकर्ता सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा बजट सत्र में किया गया जो अप्रैल माह से मानदेय में दिया जा रहा है।

43 दिन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का मानदेय भी कुछ जिलों में भुगतान कर दिया गया है।

    उक्त उपलब्धियों में संघ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सहित संघ के कुशल रणनीतिकारों वरिष्ठ पदाधिकारियों देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संयोजक,सरिता पाठक प्रांतीय अध्यक्ष,सुमन यादव प्रांतीय सचिव, अनिता नायक प्रांतीय उपाध्यक्ष, ममता यादव प्रांतीय सलाहकार,पी आर कौशिक प्रांतीय संरक्षक, चन्द्रशेखर पाण्डेय संभागीय संयोजक बिलासपुर,जिला अध्यक्ष बस्तर संभाग से गुनेंद्री जोशी जगदलपुर,सुशीला राठौर सुकमा,सुशीला यादव दंतेवाड़ा रूखमणी गुप्ता कांकेर खेमलता मंडावी केशकाल लक्ष्मी बघेल कोण्डागांव सहित दुर्गुकोंडल संघ ब्लॉक अध्यक्ष रीता वस्त्रकार कौशल्या दुग्गा , दुकलो नेताम खिलेश्वरी जमुना जैन ओमलता सोनी अनसुईया हीरोतीन बाई संगीता टांडिया एव समर्पित सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं मिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।

         यह जानकारी रीता वस्त्रकार  ब्लाक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ दुर्गकोंदल  ने दी।

Post a Comment

0 Comments