Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: *गोवर्धन पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई

 *गोवर्धन पूजा अर्चना कर  सुख समृद्धि की कामना की गई।*




दुर्गुकोंदल।देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व पर ग्राम कर्रामाड़ में गौरा गौरी विवाह गोवर्धन पूजा ग्राम,अंचल व देश की खुशी,सुख समृद्धि के साथ फसलों की अधिक पैदावार के लिए ग्रामीणों के द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना की गई,जिसमे ग्राम गायता,पटेल,पुजारियों ने धन की माता लक्ष्मी की पूजा के पश्चात विधि विधान से ग्रामीणों के साथ गौरा गौरी शिव पार्वती की जगार किये।ग्राम की महिलाएं एक स्वर में गीत गाते नजर आएऔर ढोलक, डमरु, दफड़ा, गुदुम जैसे वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर पूरे ग्राम में भक्ति का संचार किये। दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजा के बाद गौरा गौरी की मूर्ति की स्थापना करने के बाद शादी की रस्म पूरी की गई। रात में ही बारात निकाली गई एवं प्रात: शोभयात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया।

                     विदित हो कि ग्राम कर्रामाड़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व धूमधाम मनाया गया। महालक्ष्मी पूजा-अर्चना पश्चात आतिशबाजी की गई। मिठाई बांटी गई, एक- दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। ग्राम में पूरी रात गौरा-गौरी प्रतिमा बनाकर पूजन किया गया। सुबह बाजे-गाजे के साथ स्थानीय तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रास्ते में श्रद्घालुओं ने श्रीफल भेंटकर पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। शांति पूर्ण त्योहार मनाया गया। इस कार्य में प्रमुख रूप से योगेश चिराम,अंजोरी चिराम,डागलेश चिराम,शिव चिराम,सुभाष रावटे, संतोष रावटे, बल्लू रावटे, फूल सिंह,बाल सिंह,लेखू चिराम,परमानंद,परमेश्वर,टीकम,बीरेंद्र एवं ग्रामीण बड़ी संख्या मे मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments