Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कोदापाखा लैंप्स में धान खरीदी में गड़बड़ी, दूसरे दिन भी धान खरीदी नहीं हुई*

 *कोदापाखा लैंप्स  में धान खरीदी में गड़बड़ी, दूसरे दिन भी धान खरीदी नहीं हुई*

   


                                                                                                                                                      दुर्गूकोंदल।
कोदापाखा लैंपस के धान खरीदी केंद्र में दूसरे दिन भी धान खरीदी नहीं की गई। किसान लैंपस पहुंच रहे हैं। लेकिन टोकन नहीं काटा जा रहा है। पिछले वर्ष प्रति क्विंटल किसानों से 1किलो धान लेकर भी घाटा बता रहे हैं। जिससे कोदापाखा क्षेत्र के किसान आक्रोशित हैं। कोदापाखा लैंपस प्रबंधक अधिकारियों से सांठगांठ कर आय व्यय की व्यौरा छुपा रहे हैं। सरपंच अनुज खरे, सरपंच गुलाब बघेल, जगत दुग्गा,  अनूप दीवान, संपत नरेटी, चैतूराम हुर्रा, दिनेश नरेटी, दिनेश माहवे, सियाराम पोटाई, हृदय बघेल ने कहा है, कि जबतक लैंपस प्रबंधक आय व्यय की जानकारी नहीं देंगे। हम क्षेत्र के किसान धान नहीं बेचेंगे। किसानों से 1-1किलो कर लगभग 1हजार क्विंटल धान फ्री में कोदापाखा लैंपस वसूली किया था। लैंपस को लाखों रूपये की आमदनी हुई है, फिर भी धान खरीदी के लिए बजट की कमी बता रहे हैं। ये हमें बर्दाश्त नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments