Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: मैराथन दौड़ के साथ जादूटोना पोलखोल का आयोजन*

*मैराथन दौड़ के साथ जादूटोना पोलखोल का आयोजन*


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना...







जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था गनियारी पिछले 23 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका जैसे मुद्दों पर ग्रामीण सुदुर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा श्रीधान्य मोटे अनाजों की खेती एवं अपने भोजन में सामिल करने को लेकर जागरुक करने प्रचार—प्रसार के लिए खेत से पेट तक अभियान और मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोरमी ब्लॉक के बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बिजराकछार में मिलेट पोषण थीम पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया जिसमें 6 गांव के लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ के बाद इसी के साथ जादूटोना जैसे अंधविश्वास और निराधार मान्यताओं की पोल खोलने कार्यक्रम को करने वाले  पुणे महाराष्ट से  आए अंधश्रद्धा निर्मूल समिति के कार्यकर्ताओं ने सामाज और लोगों के बीच जादू टोना एक भ्रम और निराधार अंधविश्वास है जिसका पर्दाफस कर लोगों को जागरुक किया और लोंगों के यह संदेश देने का प्रयास किया कि जादूटोना कुछ नहीं होता है बल्कि यह सब लोंगों गुमराह करने के हथकंडे मात्र है। सामाज में किसी भी व्यक्ति महिला या पुरुष को जादूटोना के नाम पर परेशान न किया जाए।

Post a Comment

0 Comments