*जय लिंगों बाबा मादरी दल छिदगांव दमकसा एवं ग्रामीणों के तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं समाज सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित 20 जनवरी को*।
दुर्गकोंदल ।17 जनवरी 2024 विकास खण्ड दुर्गुकोंदल अंतर्गत जय लिंगों बाबा मादरी दल छिदगांव दमकसा एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को समाज सेवक उत्कृष्ट कलाकार, नारी शक्ति, शिक्षा, लोकनाचा, हस्तशिल्प आदि का सम्मान समारोह आयोजित की गई है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष माहत कैमरों,रामू कोला, सचिव त्रिलोचन उयका सहसचिव दुलार उयका कोषाध्यक्ष मुनेश दुग्गा ने बताया है कि 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे से ब्लाक स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन दुर्गुकोंडल के अंतर्गत छिंदगांव दमकशा में आयोजन किया गया है जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवक, कलाकार, नारी शक्ति, शिक्षा, लोकनाचा, एवं अन्य समाज सेवक लोगों को सम्मान समारोह किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन मांडवी सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर अध्यक्षता सतीश लाटिया जिला भाजपा अध्यक्ष कांकेर विशेष अतिथि बृजेश चौहान जिला महामंत्री भाजपा कांकेर एवं अन्य अतिथियों के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगी।

0 Comments