*असीम हत्याकांड पर फांसी की मांग दुर्गुकोंदल में आरोपियों का पुतला फूंका*
दुर्गूकोंदल । पखांजूर में भाजपा
असीम राय की हत्या मामले को लेकर भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के द्वारा भाजपाइयों ने बस स्टैंड के मेंन चौक में बप्पा गांगुली और विकास पाल का पुतला जलाया साथ ही पीलम नरेटी ने कहा आज कांग्रेसियों के कार्यकर्ताओ ने जो भाजपा नेता असीम राय को जिस तरीके से गोली मार कर हत्या किया है। कही न कही कांग्रेस पार्टी मे बौखलाहट है आज कांग्रेसियों ने सच साबित कर दिया है पिछले कई हमारे भाजपा नेताओ मारे गये है कभी नक्सली तो कभी कांग्रेसियों के हांथो । कांग्रेस पार्टी के नीति और नियत साफ साफ दिखाई देता हैं और हम भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता है हथियारे को शासन प्रशासन से हम यही मांग करते है की असीम राय के सभी हथियारे को कड़ी से कड़ी व फांसी की सजा मिलना चाहिए नही तो हम उग्रआंदोलन करेंगे। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बप्पा गांगुली एवं विकास पाल को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल, अशोक जैन, सुश्री शिरों कोमरे, मंडल महामंत्री फूलसिंह मंडावी , पुनारथ दास, हरिप्रसाद टांडिया, रिश्वर कोरेटी, दीपक मरकाम, सुबरत साना, राम एवं अन्य भाजपाई उपस्थित थे*।



0 Comments