Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दमकसा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*

*दमकसा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*






दुर्गकोंद्ल ।13जनवरी विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत अंगना म संकुल शिक्षा प्रशिक्षण  में मां सरस्वती की छाया चित्र में पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना दामिनी चुरेंद्र मैडम के द्वारा किया गया  । इस प्रशिक्षण में तीन संकुल सम्मिलित हुए, संकुल कलंकपुरी, संकुल तराई घोटिया, संकुल दमकसा 

मंडावी सर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के द्वारा अंगना में शिक्षा के बारे में शिक्षकों को बताया गया 

प्रशिक्षण की शुरुआत मास्टर ट्रेनर श्रीमती दामिनी चुरेंद्र , शशि कला बघेल, के द्वारा अंगना में शिक्षा के बारे में बताया गया 22 दिसंबर से 30 अप्रैल तक 5 से 7 वर्ष के बच्चे शामिल होंगे जनवरी-फरवरी मार्च मा की अंतिम सप्ताह भाषा गणित विषय के बारे में बच्चों एवं उनकी माता को बताया जाएगा।

जनवरी में आओ शब्द बनाना है पहली दूसरी के बच्चे माता-पिता एस.एम.सी सदस्य के द्वारा बच्चों को अक्षर लिखकर दिखाकर पूछा जाएगा।

इसमें बास्केट, ट्रे, मोबाइल बोर्ड, गेम कार्ड आदि के बारे में शब्द बनाना बच्चों को सिखाया जाएगा

जनवरी में गणित कौशल में आओ आओ बंडल बनाने मां बच्चों को बुलाकर बंडल बनवाना तथा मां के द्वारा बच्चों से पूछा जाएगा बच्चों को इकाई दहाई के बारे में सीखना एवं बताना

फरवरी माह में भाषाई कौशल कुर्सी दौड़ संग बातें करना गणितीय कौशल आवाजो की गिनती पहचान कराना।

मार्च माह में भाषाई कौशल रिंग फांसाओ नाम बताओ गणित कौशल में गोटा संग  पहाड़ा सीखना

तथा 25 अप्रैल को समस्त प्राथमिक शाला में पढ़ाई तिहार मानना है 

इस अवसर पर संकुल समन्वयक बृजभूषण आर्य, धनु राम पद्माकर, मंडावी सर, तथा मास्टर ट्रेनर्स, और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments