Ticker

6/recent/ticker-posts

Janjgir: राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा अलग अलग जगहों से जिले के 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

विकास शर्मा की रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा पुलिस

*दिनांक 07.01.2023*


 *⏺️राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा अलग अलग जगहों से जिले के 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*


*⏺️बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों भेजने वाले आरोपियों के विरूद्ध 08 प्रकरणों में की गई F.I.R.*


*⏺️आरोपियों द्वारा फेसबुक व इंस्ट्राग्राम के माध्यम् से बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों मोबाईल से किया गया था प्रसारित*


*⏺️सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् कार्यवाही किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*


*⏺️ महिलाओं और बच्चे के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो आरोपी*





*⏺️नाम आरोपी*


(01) परमेश्वर कहरा उम्र 45 वर्ष निवासी धुरकोट थाना जांजगीर   


(02) प्रदीप कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन परसदा आरसमेटा थाना मुलमुला


(03) अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष साकिन साकर थाना अकलतरा


(04) विद्युत विश्वास उम्र 50 साल निवासी कोनारगड थाना मुलमुला


(05) मोतीलाल देवांगन उम्र 25 साल निवासी संजय नगर चांपा थाना चांपा


(06) निलेश निषाद उम्र 19 साल निवासी गेमन पुल बेरियर चौक चांपा


(07) सुख सागर कस्यप उम्र 23 साल निवासी किरारी थाना अकलतरा


(08) एक विधि से संघर्षरत बालक 


⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा महिलाओं नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते हैं उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुये आज दिनांक  07.01.2024 को जिले के थाना चाम्पा, जांजगीर, अकलतरा, मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत कार्यावाही की गई जिसमें थाना चांपा में 02 आरोपी के विरुद्ध, थाना जांजगीर में 02 आरोपी के विरुद्ध, थाना अकलतरा में 04 आरोपी के विरुद्ध धारा सूचना प्रौ‌द्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् विधिवत् कार्यवाही की गई।


⏩ *सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा आम जनता से अपील किया जाता है की शोसल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। सोशल मीडिया साईट में किसी प्रकार का अश्लील फोटो विडियों तथा किसी जाति धर्म क्षेत्र संगठन या धार्मिक भावनाओ को ठेस पहूचाने वाले फोटो विडिया या मैसेज पोस्ट न करें*। 


⏩ *सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट/मैसेज आपका व्यक्तिगत् नही होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें*।


⏩ *सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही*। 


⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी जांजगीर, S.I.  सागर पाठक,  ASI मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजकुमार चंद्रा  एवम सायबर सेल टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments