Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: आज जिला रायपुर फुण्डहर में छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज, प्रदेश संगठन, जिला संगठन एवं समस्त क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित

बालोद

लोकेशन जिला रायपुर

11/02/24


आज जिला रायपुर फुण्डहर में छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज, प्रदेश संगठन, जिला संगठन एवं समस्त क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित "22 वाँ राज्य स्तरीय युवक युवती एवं विधवा- विधुर परिचय सम्मेलन" कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री राम जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।*

 





*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि समाज में भाईचारा की भावना कायम हो रही है। इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। आज युवाओं को इस तरह के आयोजन में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने की जरूरत है, ताकि समाज की दिशा तय की जा सके। निश्चित ही इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है।*


इस अवसर पर समाज के जनप्रतिनिधि, जिला निषाद समाज के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments