Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: झरिया यादव कर्मचारी संगठन द्वारा खारीझरिया के श्रीनदी तट स्थित भवन में यादवों के "अराध्यदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव" मनाया गया।

झरिया यादव कर्मचारी संगठन द्वारा खारीझरिया के श्रीनदी तट स्थित भवन में यादवों के "अराध्यदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव" मनाया गया।

Reporter :Nitish kumar 



जशपुर/अंकिरा:  यादवों के अराध्यदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव झरिया यादव कर्मचारी संगठन जिला जशपुर के तत्वावधान में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परम आदरणीय श्री महादेव राम यादव जी (जिला झरिया यादव कोषाध्यक्ष & वरिष्ठ ग्रामीण भाजपा नेता)  स्वास्थ्यगत कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में परम आदरणीय श्री किशुन राम यादव जी (प्रधान पाठक M/S धौंरासांड, ब्लॉक फरसाबहार) ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा -  अर्चना की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं तथा माताओं - बहनों ने भी अराध्यदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव जी ने कर्मचारी संगठन के भाईयो - बहनों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्श का विस्तार से बतलाते हुए सभी स्वजातीय बंधुओं को उनके आदर्शों पर चलने को कहा। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं को फलदार वृक्षों तथा सूखे वृक्षों का दृष्टांत देते हुए संगठित रहने के लिए आह्वान किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके इस पर भी मुख्य अतिथि महोदय जी ने प्रकाश डाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सुअवसर पर ब्लॉक फरसाबहार से श्री महेश्वर यादव जी (CAC), श्री राधेश्याम यादव जी ( सहा. शिक्षक), ब्लॉक कांसाबेल से श्री रामचरण यादव जी (शिक्षक), श्री बालेश्वर यादव जी ( समाजसेवी), ब्लॉक कुनकुरी से श्री सोनसाय यादव जी (शिक्षक), श्रीमती पायल यादव जी ( आंगनबाड़ी सहायिका), श्रीमती संध्या यादव जी (भृत्य,पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास) ने भी उपस्थित स्वजातीय बंधुओं, माताओं - बहनों को संबोधित किया।    यादवों के "अराध्यदेव भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव" का नेतृत्व श्री गोकुलानंद यादव जी (प्रभारी प्रधान पाठक M/S सिकिरमा, ब्लॉक फरसाबहार) तथा श्री सोनसाय जी (शिक्षक) ब्लॉक कुनकुरी ने किया।

कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन करते हुए श्री गोकुलानंद यादव जी ने सोलहवीं शताब्दी की कृष्ण भक्ति शाखा की एकनिष्ठ कवियित्री मीरा बाई का दृष्टांत देकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रगाढ़ प्रेम को संक्षिप्त रूप से बताया।उन्होंने झरिया यादव समाज में व्याप्त कुरीतियां,रूढ़िवादी विचारधारा तथा असामाजिक तत्वों जैसे समाज के प्रति जलन खोर, ईर्ष्यालु प्रवृति के व्यक्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकने का स्वजातीय बंधुओं, माताओं - बहनों से आह्वान किया। सामाजिक बुराइयां मद्यपान तथा दहेज प्रथा को दूर करने हेतु श्री रामचरण यादव जी (शिक्षक) ने आह्वान किया। अपने उद्बोधन में श्री सोनसाय यादव जी (शिक्षक) ने नारी शिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल देने की आवश्यकता बताई। 

समाज को एक सूत्र में बांधने,सामाजिक समरसता को बरकरार रखने, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद में जन भागीदारी की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने हेतु श्री महेश्वर यादव जी (CAC) ने आह्वान किया। श्री बालेश्वर जी (समाज सेवी) ने अपने उद्बोधन में नियमित योग तथा व्यायाम पर विशेष बल देते हुए समाज के सभी लोगों को आह्वान किया।

मटकी फोड़ तथा सुरीली कुर्सी प्रतियोगिता में इस भर भी महिला वर्ग ने बाजी मारी। मटकी फोड़ में प्रथम ईनाम श्रीमती पायल यादव जी (आंगनबाड़ी सहायिका) कुनकरी तथा द्वितीय ईनाम श्री बालेश्वर यादव जी ( समाज सेवी) कांसाबेल को दिया गया। सुरीली कुर्सी में प्रथम ईनाम श्रीमती संध्या यादव जी (भृत्य) कुनकुरी तथा श्री राधेश्याम यादव (सहा. शिक्षक) ब्लॉक फरसाबहार को मिला। सभी ब्लॉक से कर्मचारियों की संख्या अपेक्षित न होने के कारण "झरिया यादव कर्मचारी संगठन" जिला कार्यकारणी का गठन स्थगित किया गया । आगामी अक्टूबर माह की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि "झरिया यादव कर्मचारी संगठन" जिला जशपुर के तत्वावधान में पहली बार खारीझरिया में श्रीनदी तट स्थित भवन में "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव" में मनाया गया जिसमें सूचना के अभाव में अपेक्षित संख्या नहीं थी। सभी ने अराध्यदेव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसाद ग्रहण के साथ - साथ स्वल्पाहार के पश्चात अपने - अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया।

Post a Comment

0 Comments