Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: लबरा सरकार का लबरा बजट: कुशल सिंह राजपूत

लबरा सरकार का लबरा बजट: कुशल सिंह राजपूत  



छत्तीसगढ़ के साय सरकार का बजट बहुत ही निराशाजनक रहा पढ़े लिखे युवा पूर्व आई. ए .एस. ओ. पी. चौधरी द्वारा युवाओं के साथ छल किया गया नई नौकरियों की कोई बात नहीं हुई,57000 शिक्षकों की भर्ती की कोई बात नहीं हुई , बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की कोई बात नहीं, गैस सिलेंडर 500 जुमला साबित हो रहा है , खनन निगरानी सेल का क्या हुआ , विश्व स्तरीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का क्या हुआ, हर 3 ग्राम पंचायत में धान उपार्जन केंद्र की स्थापना का क्या हुआ, प्रत्येक जनजातिय परिवार को 2 बकरी मिली क्या , रानी दुर्गावती योजना के तहत 1लाख 50 हजार बीपीएल परिवार की बच्चियों के जन्म पर आश्वाशन प्रमाण पत्र का क्या हुआ, हर ब्लॉक में डायलिसिस सेंटर की स्थापना हुई क्या , हर वरिष्ट नागरिक का फुल बॉडी चेकअप निशुल्क हुआ क्या , सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर हुआ क्या , ठेके वाले कर्मचारियों का नियमितीकरण हुआ क्या, कुल मिलाकर खोखला बजट है , उच्च शिक्षा का हाल बेहाल है रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन चालू करने की बात करके राजनांदगांव  के साथ छल किया गया है, जबकि राजनांदगांव संस्कारधानी पूर्व सीएम एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का क्षेत्र है सबसे पहले  मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी राजनांदगांव से ही शुरू की गई थी, परंतु उस समय मेट्रो ट्रेन की शुरुआत नहीं हो पाई थी आज भी राजनांदगांव अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments