Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: कौशल दीक्षांत समारोह में चमके बालोद आईटीआई के प्रशिक्षु, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 

कौशल दीक्षांत समारोह में चमके बालोद आईटीआई के प्रशिक्षु, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान


बालोद।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालोद में 4 अक्टूबर को भारत सरकार, प्रशिक्षण महानिदेशालय के निर्देशानुसार कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी आईटीआई संस्थानों के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।



समारोह में व्यवसायवार श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को द्वितीय प्रमाणपत्र के साथ मेडल और विशेष पुरस्कार “मोमेंटो” से भी अलंकृत किया गया।

तकनीकी व्यवसाय श्रेणी में कु. भूमिका साहू (वेल्डर ‘अ’) ने 548 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गैर-तकनीकी श्रेणी में हिन्कु कुमार (कोपा) ने 570 अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।


उनके प्रशिक्षण अधिकारियों — श्री अमर तिवारी (कोपा), श्री जी.के. सोनवानी एवं श्रीमती भामिनी उहरिया (वेल्डर) — ने अपने प्रशिक्षणार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में कौशल विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।


कार्यक्रम की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा गकर (प्रशिक्षण अधिकारी, इंजीनियरिंग ड्रॉइंग/गणित) ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को “अविश्वसनीय और प्रेरणादायी” बताया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाले रोजगार मेला (मेगा फेयर) में इन प्रतिभाशाली युवाओं का पंजीयन भी किया गया है।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ, जिसे कु. साधना (नेपा) ने स्वर दिया। समापन अवसर पर श्री गजेन्द्र देशमुख (प्रशिक्षण अधिकारी) ने आभार व्यक्त किया तथा श्री जी.एल. सोनवानी (वेल्डर) द्वारा रचित “प्रशिक्षण गीत” प्रस्तुत किया गया।


संस्था के मुख्य प्राचार्य श्री एस.के. भामस के निर्देशन एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से यह समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments