*सिहारी में कल मनाया जाएगा देव दशहरा*
दुर्गूकोंदल।दुर्गूकोंदलविकासखंड के ग्राम सिहारी में कल्लो कुंदा के आस्था केंद्र पर 5 अक्टूबर को देव दशहरा का आयोजन परंपरागत रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है।इस अवसर पर नागदेवबुढा, भुरविस धन कुंवारी और देव सिरहो की सेवा अर्जी के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। दशहरा के रीति-नीति से पहले नए देव सेवादार (पेनवो)को पारंपरिक रूप से उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।पगड़ी बांधकर नए सेवादारों को सम्मानित किया जाएगा, जो इस आयोजन की खास परंपरा है।यह पर्व केवल सिहारी तक सीमित नहीं है। इसमें कांकेर जिले के विभिन्न ब्लॉकों, बालोद जिले, और महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले से भी हजारों श्रद्धालु इस पर्व में शामिल होने के लिए आते हैं। यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।इस आयोजन की जानकारी ग्राम गायता शिवलाल कल्लो, देव समिति अध्यक्ष जगूराम कल्लो, भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, और दीपक कल्लो ने साझा की, जिन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने और इसे भव्य रूप से आयोजित करने की बात कही।
0 Comments