Ticker

6/recent/ticker-posts

JANJGIR: अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, * 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

 *संवाददाता  (विकास कुमार शर्मा)

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 08.03.26


* अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 


* 01 महिला सहित कुल 04  आरोपी गिरफ्तार


* जिसमें लबे समय से फरार चल रहे 03 वारंटियों को भी पकड़ने में मिली सफलता


* ग्राम अमरताल से एक आरोपी के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भी बरामद


 अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा  द्वारा क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।




 जिसमें अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिगेंद्र डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


 इसके अलावा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 03 वारंटियों को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार वारंटियों में 01 महिला भी शामिल है, जो काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी।


सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया । पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments