Ticker

6/recent/ticker-posts

*Belgahna चेतना अभियान के तहत बेलगहना पुलिस की कार्यवाही*

 


 चेतना अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान 30 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चेतना अभियान के तहत नशा मुक्त समाज बनाए जाने एवं नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन पुलिस अधीक्षक, अनुविभागिय पुलिस अधिकारी कोटा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आज बेलगहना पुलिस के द्वारा  पिप्पी उर्फ प्रीतम डहरिया पिता अनुज राम डहरिया उम्र 26 वर्ष निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से तीन अलग-अलग जरिकेन में कल 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती ₹3000 को उसके बॉडी के पास रोड किनारे से जप्त किया गया आरोपी को 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत्त गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बी एन बनाफर,Asi मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी, आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय कश्यप, धीरज जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments