Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना बसंतपुर क्षेत्र के सिगंदई में कपड़ा दुकान में हुई चोरी का खुलासा

 जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)

थाना बसंतपुर क्षेत्र के सिगंदई में कपड़ा दुकान में हुई चोरी का खुलासा

 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर 07 नग पैंट की चोरी की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा।

आरोपीगणों से चोरी गए पैंट एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा जप्त की गई।

आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बसंतपुर में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपीगण के नाम

1 हिमांशु यादव पिता मिनेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

2 राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत पिता गोविंद राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

3 उमेश निषाद पिता प्रकाश निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

मामले का संक्षिप्त विवरण



प्रार्थी चेतन यादव पिता मनोहर यादव निवासी मोहारा थाना बसंतपुर द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.03.2026 की दरमियानी रात लगभग 03:10 बजे दुकान मालिक का फोन आया कि कपड़ा दुकान के शटर का ताला टूटने की आवाज आ रही है। सूचना मिलने पर वह दुकान के पास पहुँचा तो 2–3 व्यक्तियों को दुकान के पास से भागते हुए देखा।

दुकान की जांच करने पर शटर का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान में रखे रेक से 07 नग फुल पैंट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले मे पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त हुए।

निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर) के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेह के आधार पर आरोपी हिमांशु यादव, राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत एवं उमेश निषाद को तलब कर पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

विवेचना के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए 07 नग पैंट एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 08 PZ 4570 जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया.

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, प्रवीण मेश्राम, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत के विरुद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण

1 अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 296, 115, 351(2), 3(5) बीएनएस

2 अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

3 अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 296, 115, 351(2), 333, 324(4) बीएनएस

4 अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम एवं चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा तथा संपत्ति की क्षति रोकथाम अधिनियम।

Post a Comment

0 Comments