Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

 चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार


10 दिन में कांकेर पुलिस ने किया खुलासा, नक्सली घटना का रूप देने के लिए रखे थे लाल पर्चे


दुर्गूकोंदल, 15 अक्टूबर। चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्रा. लि. की लौह अयस्क खदान में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी के मामले में कांकेर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 दिन के भीतर मामले का खुलासा किया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना को नक्सली वारदात का रूप देने के लिए मशीनों के पास लाल स्याही से लिखे पर्चे रखे थे। जांच में माइंस प्रबंधन से नाराजगी और जमीन विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।



5 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात

माइंस में वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार द्विवेदी ने 6 अक्टूबर को थाना लोहत्तर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अक्टूबर की दरमियानी रात खदान में सड़क निर्माण और खनन में लगी तीन पोकलेन मशीनों - Tata EX-400, EX-350 और EX-210 में आग लगा दी गई। शिकायत पर बीएनएस की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया गया था।एसपी निखिल राखेचा, एडिशनल एसपी भानुप्रतापपुर आकाश श्रीमाली और एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के निर्देशन में टीम ने जांच की।पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को ग्राम बोदेली में बैठक कर योजना बनाई गई थी। योजना की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के मना करने पर उसे और उसकी गर्भवती पत्नी को धमकाने का आरोप भी जांच में सामने आया है।


ये हुए गिरफ्तार

1. सहदेव तुलावी

2. ओमप्रकाश कचलाम

3. शिवलाल तुलावी

4. बृजलाल सलाम

5. प्रेमसिंह कोरेटी


सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।खुलासे में दुर्गूकोंदल थाना प्रभारी सुनील दुबे, भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी अमर भारद्वाज, लोहत्तर थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी, साइबर प्रभारी राजेंद्र साहू, उपनिरीक्षक भाकेश पटेल, पवन कुमार मरकाम, प्रणय यादव और तोमन साहू की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments