Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना लालबाग पुलिस द्वारा का अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ की गई कार्यवाही

 थाना लालबाग पुलिस द्वारा का अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ  की गई कार्यवाही

आबकारी एक्ट की धारा  34(1) के तहत की गई कार्यवाही  



    पुलिस अधीक्षक  राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा व श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रमेश पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब की बिक्री रोकने हेतु आज दिनांक 03/04/26 को पुलिस थाना लालबाग  को मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपी शिवराज मंडावी पिता राधेलाल  उम्र 23  साल साकिन कोलिहापुरी चौकी चिचोला, थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को  ट्रांसपोर्ट नगर भाटिया ट्रांसपोर्ट के सामने ग्राम पेंड्री में उसके द्वारा कब्जे में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री हेतु लेकर कर रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस स्टाफ पहुंच कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें  24  पौवा शोले देशी शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल भरा कुल 4.320 बल्क लीटर कीमती 1920 रूपये, बिक्री रकम 480 रूपये  तथा परिवहन में उपयोग एक नग मोटर सायकल बजाज सी डी 100 क्रमांक CG 22 T 2236 कीमती 15000 रूपये जुमला रकम 17,400 रुपए को  घटना स्थल पर आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाह के बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा- 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से उसके खिलाफ अपराध क्रमांक  128/2026 पंजीबद्व कर विधिवत् गिरफतार किया गया । अपराध जुर्म जमानतीय होने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपी द्वारा मामले के गवाहों से अनावश्यक वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु दोनों को धारा 170  बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय  जिला राजनांदगांव पेश किया गया है जहां से जेल वारंट जारी करने पर जेल दाखिल किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments