दुर्गूकोंदल में 163 बालिकाओं को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
दुर्गूकोंदल, 15 अक्टूबर। कलेक्टर कुंदन कुमार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. ध्रुव के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोर के मार्गदर्शन में विकासखंड दुर्गूकोंदल में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के समन्वय से बनी तीन टीमों ने 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष पूरी नहीं करने वाली बालिकाओं का टीकाकरण किया। अभियान के तहत कुल 163 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से बचाना और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है।
17 विद्यालयों में हुआ टीकाकरण
विद्यालयवार स्थिति इस प्रकार रही -
हायर सेकेंडरी दमकसा में 54, हाई स्कूल ताराईघोटिया में 13, हायर सेकेंडरी तरहुल में 11, हायर सेकेंडरी हाटकोंदल में 9, हाई स्कूल इरागांव में 6, हायर सेकेंडरी कोदापाखा में 15, हायर सेकेंडरी मेड़ों में 10, हाई स्कूल सिंहारी में 4, हाई स्कूल मारामपानी में 5, हाई स्कूल दुर्गूकोंदल में 3, पीएम श्री दुर्गूकोंदल में 2, हाई स्कूल डांगरा में 9, हाई स्कूल हानपतरी में 4, हाई स्कूल कोड़ेकोसे में 4, मिडिल स्कूल हमतवाही में 1, हायर सेकेंडरी चिखली में 8 और हायर सेकेंडरी कोड़े में 5 बालिकाओं को टीका लगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम का योगदान
अभियान में डॉ. संदीप साहू, डॉ. चंदन बैरागी, डॉ. वी.एस. भदौरिया, एबीईओ अंजनी मंडावी, प्राचार्य बाबूलाल कोमरे, लतीफ सोम, प्रीति साहू, रंजीता भुआर, अनीता गावड़े, पीला बाई कोरेटी और धर्मेंद्र सोम का विशेष योगदान रहा।
डॉ. मनोज किशोर की अपील
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोर ने अभिभावकों से अपील की है कि एचपीवी टीकाकरण को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर ध्यान न दें। सही जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकृत चिकित्सकों से लें और पात्र बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए सहमति प्रदान करें। उन्होंने शिक्षकों से भी अभिभावकों के साथ संवाद कर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

0 Comments