Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: ‘दो बूंद जिंदगी की’: राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बिरेतरा सरपंच ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप, दिलाया संकल्प*

 बालोद 

लोकेशन- बिरेतरा

तारीख 28/06/26

‘दो बूंद जिंदगी की’: राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर बिरेतरा सरपंच ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप, दिलाया संकल्प*





बालोद,सिकोसा --विकासखंड गुण्डरदेही के ग्राम पंचायत बिरेतरा  में राष्ट्रीय पोलियो दिवस  बड़ी धुम धाम से मनाया गया, ग्राम  सरपंच तारिणी देशमुख  ने खुद उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। सरपंच ने अपनी मौजूदगी में 5 साल तक के नौनिहालों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ यानी पोलियो की खुराक पिलाई और गांव को पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।


बच्चों में दिखा उत्साह, पालकों ने की सराहना  


उप स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही बच्चों को लेकर पालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरपंच ने खुद उपस्थित होकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इस दौरान पूर्व सरपंच योगेश देशमुख,  ANM, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। सरपंच ने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को बूथ तक लाने के लिए मितानिनों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा की पोलियो को जड़ से मिटाना हम सबकी जिम्मेदारी है। गाँव का  एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ भारत की नींव हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने की पहल की तारीफ  


मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि “जब पंचायत प्रतिनिधि खुद अभियान से जुड़ते हैं तो आम जनता में जागरूकता कई गुना बढ़ जाती है। बिरेतरा पंचायत की यह पहल पूरे ब्लॉक के लिए मिसाल है।” दिनभर चले अभियान में ग्राम के सभी 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।



रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments