Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: मृतक सत्यजीत देशमुख की हत्या के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार

 चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही 

मृतक सत्यजीत देशमुख की हत्या के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार 

फरार आरोपियो को महिनो से पीछा करते हुए रायपुर मे दबोचा गया

गिरफ्तार आरोपी प्रफुल्ल के विरूद्ध चन्द्रपुर महाराष्ट्र मे दर्ज है कई अपराध                       

प्रार्थी दिनांक 17.08.26 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.26 को रात्रि मे प्रफुल्ल साहू, मुकेश साहू, बबलू साहू उर्फ बल्ला एवं विधि से संघर्षरत बालक ने मृतक पप्पू देशमुख की घर अंदर घुस कर मारपीट कर हत्या कर शव को जिला अस्पताल मे गुमराह करने ईलाज हेतु छोड़ने की रिपोर्ट दर्ज करने पर धारा 103(1),332(ए),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया। तथा पूर्व मे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बबलू साहू उर्फ बल्ला एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल एवं बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया था तथा प्रकरण के फरार आरोपी प्रफुल साहू उर्फ विक्की एवं मुकेश साहू की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम गठित कर फरार मुख्य आरोपियों की लगातार तकनीकि साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियो के फरार होने के संभावित जगहो नागपुर, चन्द्रपुर, अकोला, पुणे, शिर्डि पर दबिश देकर लगातार पता साजी की जा रही थी पतासाजी दौरान दोनो आरोपियो के रायपुर मे छुपे होने की सूचना पर टीम द्वारा दबिश देकर दोनो मुख्य आरोपी प्रफुल्ल साहू उर्फ विक्की व मुकेश साहू को रायपुर के बसंत विहार से घेराबंदी कर पकड कर अभिरक्षा मे लेकर  पुछताछ करने पर दोनो आरोपियो द्वारा पूर्व के गिरफ्तार आरोपी के साथ हत्या करना स्वीकार करने पर दोनो मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी प्रफुल्ल साहू के विरूद्ध पूर्व मे महाराष्ट्र चन्द्रपुर के गोंदपिपरी एवं दुर्गापुर थाने मे कई अपराध दर्ज है तथा आरोपी मुकेश साहू के विरूद्ध भी कई अपराध पूर्व मे दर्ज है 


नाम आरोपी:- 01. प्रफुल्ल साहू उर्फ विक्की पिता शिवदासन साहू उम्र 33 साल हाल शिक्षक नगर 

स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. स्थायी 

पता ग्राम करंजी थाना गोंदपिपरी जिला  चन्द्रपुर महाराष्ट्र

   02. मुकेश साहू पिता स्व. सोहन साहू उम्र 34 साल साकिन शिक्षक कालोनी 

स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, अमित सोनी, रंजित चौरसिया, सायबर सेल से आर. हेमंत, आदित्य सिंह एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments