Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकार्पण कार्यक्रम में बेलगहना क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद अरुण साव

 लोकार्पण कार्यक्रम में बेलगहना क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद अरुण साव




बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरुण साव कर रहे ताबड़तोड़ दौरा। कार्यक्रम की रूपरेखा देख लगता है कि भाजपा आगामी चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। इसी सिलसिले में आज सांसद अरुण साव ने बेलगहना क्षेत्र का दौरा किया।

     कार्यक्रम की शरुआत बेलगहना में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से शुरू हुई जिसके बाद ग्राम सुखेना में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया जहां लोगों ने बाजे गाजे के साथ सांसद साव का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 पुरुष व महिलाओं ने भाजपा प्रवेश कर विपक्ष के कान खड़े कर दिए हैं। सांसद साव ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का माला पहनाकर व पार्टी प्रतीक स्वरूप गमछा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। 

    वहीं ग्राम पंचायत बरपाली में दस लाख के सीसी रोड का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम पंचायत मझगवां में सीसी रोड का लोकार्पण कर जी पी एम जिले के दौरे पर निकले। 

      सांसद साव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा। 

    पूरे कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रामेश्वर राजपूत, लवकुश कश्यप, बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, महामंत्री विश्वनाथ पटेल, निरंजन पैकरा,जनपद अध्यक्ष कोटा मनोहर राज, उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवमान सिंह खुसरो, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जी एन निषाद, विसर्जन प्रजापति,किसान मोर्चा अध्यक्ष सतीश गुप्ता, किसान मोर्चा महामंत्री रुद्र अग्रवाल, दिलहरण श्रीवास, विजय केशरवानी, प्रदीप कश्यप, राय सिंह, विमल मानिकपुरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू, महामंत्री राम प्रताप सिंह, कोटा मंडल से प्रदीप कौशिक, नरेंद्र बाबा गोस्वामी, रतनपुर मंडल अध्यक्ष और समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता साथ रहे।

राम प्रताप सिंह के साथ विजय केशरवानी

 बेलगहना

Post a Comment

0 Comments