थाना- पुलिस चौकी चिचोला दिनांक- 29.07.2026
अपराध क्रमांक- 156/2026 धारा- 103(1) , 238, 3(5) बीएनएस
पुलिस चौकी चिचोला ने किया अंधे कत्ल का खुलासा , सिर पर पत्थर मारकर हत्या
पत्नि ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।
हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की थी, पत्नि ने कराया था पति का हत्या
मृतक के पत्नि एवं अन्य व्यक्ति गिरफतार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
प्रार्थी ओमप्रकाश साहू पिता झुमक लाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के द्वारा पुलिस चौकी चिचोला में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई प्रेमलाल साहू पिता झुमुक लाल साहू निवासी रामपुर को दिनांक 10.08.2026 के शाम 07ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे के मध्य ग्राम महाराजपुर भारत पेट्रोल पंप के बाजू एन.एच. 53 रोड के किनारे गडृा में गिरा पडा है। मुंह, नाक, माथे में चोट है खून बहा है। दाहिनेे हाथ की उंगली के पास एक बडा मुरूम पत्थर पडा है, जिसमें खून लगा है। संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गया है कि सूचना पर पुलिस चौकी चिचोला मर्ग कायम कर कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ,अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक को अवगत कराया गया एवं दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि विरेन्द्र नाविक अन्य स्टाप द्वारा घटना या अपराध की सभी एंगल से हर संभावित पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल किया गया गवाहों एवं परिजनों व मोबाईल सीडीआर लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी नरबद साहू पिता देवलाल साहू उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम पटपर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) एवं मृतक के पत्नि गंगोत्री साहू पिता प्रेमलाल साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को कड़ाई से पूछताछ किया गया जो मृतक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

0 Comments