Ticker

6/recent/ticker-posts

*"रोशन की याद में रोशन हुए 280 नन्हे सपने, नन्हें चेहरों पर बिखरी मुस्कान*



बेलगहना...स्व. रोशन अग्रवाल (छोटू) की स्मृति में अनूठी पहल: 280 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर अग्रवाल परिवार ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल, बच्चों की खुशी बनी सबसे बड़ा सम्मान

बेलगहना। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्गीय रोशन अग्रवाल (छोटू) की पावन स्मृति में उनके पिता राजेंद्र अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार ने एक ऐसा मानवीय कार्य किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। परिवार द्वारा लगभग 280 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, कंपास बॉक्स, पेन सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।


सामग्री प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और उत्साह इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। कई बच्चों ने पहली बार नया स्कूल बैग और पढ़ाई का पूरा सामान एक साथ प्राप्त किया। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला था।

विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य केवल जरूरतमंद बच्चों की सहायता नहीं करते, बल्कि उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी देते हैं। समाज के सक्षम लोगों द्वारा यदि इसी प्रकार समय-समय पर सहयोग मिलता रहे, तो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है।


विद्यालय परिवार एवं संकुल की ओर से राजेंद्र अग्रवाल एवं उनके पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की गई। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार निरंतर समाज सेवा के ऐसे कार्य करता रहे और स्वर्गीय रोशन अग्रवाल की स्मृति सदैव जनसेवा के माध्यम से जीवंत बनी रहे।

कार्यक्रम में नारायण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, वैष्णव सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह आयोजन केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, शिक्षा के महत्व और सेवा की भावना का प्रेरक संदेश भी दे गया।

Post a Comment

0 Comments