Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: 20 एएसआई के पदस्थापना स्थल में फेरबदल, रक्षित केन्द्र के 15 सहायक उप निरीक्षकों को थाना-चौकी में किया पदस्थ

 20 एएसआई के पदस्थापना स्थल में फेरबदल, रक्षित केन्द्र के 15 सहायक उप निरीक्षकों को थाना-चौकी में किया पदस्थ

कोरबा पाली शशि मोहन कोशला


एसपी संतोष सिंह ने पुलिस विभाग के कामकाज में कसावट लाने 20 एएसआई के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया है। सबसे अधिक रक्षित केन्द्र के 15 सहायक उप निरीक्षकों को थाना-चौकी में पदस्थ किया गया है। गुरुवार को एसपी कार्यालय से जारी तबादला आदेश में रक्षित केन्द्र कोरबा में पदस्थ एएसआई अफसर खान, ईश्वरी लहरे, लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे को कोतवाली थाना में पदस्थ किया गया है। इसी तरह एएसआई दुर्गेश राठौर, इमरान उल्ला खान और बालको थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर को पुलिस सहायत केन्द्र रामपुर तबादला किया गया है। रजगामार चौकी के एएसआई अजय सिंह को सायबर सेल में पदस्थ किया गया है। पुलिस सहायता केन्द्र रामपुर से एएसआई माधोराम साहू, रामकृष्ण आदित्य का तबादला क्रमश: रक्षित केन्द्र कोरबा व श्यांग थाना किया गया है। एएसआई भेवन दास को यातायात थाना से रक्षित केन्द्र भेज दिया गया है। रक्षित केन्द्र कोरबा में पदस्थ एएसआई बिसोहन चंद्रा को कटघोरा, ईश्वर एक्का को अजाक थाना, कौशल सिदार को सीएसईबी चौकी, हीरालाल एक्का को लेमरू थाना, धनंजय सिंह को दीपका थाना, जितेन्द्र यादव को कटघोरा थाना, अश्वनी वर्मा को बांकीमोंगरा, मारूत महेन्द्र सिंह को उरगा, छेदीलाल जाटवर को पाली और नंदलाल टंडन को कोरबी चौकी में पदस्थ किया गया है।

Post a Comment

0 Comments