वैध शराब के कारोबार एवं नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क पर राजनांदगांव पुलिस का कड़ा प्रहार,अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब, नकली लेबल एवं होलोग्राम स्टीकर प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार।
अपराध क्रमांक 537/2026 की विवेचना में शराब की पैकेजिंग, लेबल एवं होलोग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद।
गिरफ्तार आरोपियों से 62 नग अवैध शराब, कुल 11.160 लीटर, अंकित कीमत ₹3,368/- सहित नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर एवं ढक्कन जप्त।
शराब के परिवहन एवं नेटवर्क में प्रयुक्त Grand i10 कार, एक्टिवा स्कूटी एवं 03 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जप्त।
समस्त जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/- है।
कुल जुमला लगभग 7,00,000/-
पूर्व कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपी दऊआ वर्मा, नन्द किशोर वर्मा, तेजेश्वर साहू, देवव्रत वर्मा, आनंद अग्रवाल एवं जयकरण सिन्हा को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल ।
शराब के स्रोत, नकली लेबल-होलोग्राम की उपलब्धता, पैकेजिंग, परिवहन एवं वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी।
साइबर सेल एवं चौकी मोहरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण: पुलिस अधीक्षक महोदया *सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ एवं पुलिस चौकी मोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं नकली लेबल-होलोग्राम के माध्यम से शराब की पैकेजिंग से संबंधित प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपराध क्रमांक 537/2026 की विवेचना के दौरान दिनांक 21.09.2026 को 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर, ढक्कन, मोबाइल फोन एवं वाहनों सहित अन्य सामग्री जप्त की गई।
प्रकरण में धारा 34(2), 36, 59(क), 49(क) आबकारी अधिनियम तथा धारा 111, 238, 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विवेचना की जा रही है।
दिनांक 21.09.2026 को गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री
1. कुमार वर्मा, पिता हिरावन वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहारा।
जप्ती: 01 सिल्वर रंग की Grand i10 कार क्रमांक CG-04-HX-1421 तथा कार में रखी 21 नग रॉयल गोआ व्हिस्की, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 3.780 लीटर, अंकित कीमत लगभग ₹798/-।
2. दिनेश्वरी वर्मा , पति कुमार वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहारा।
प्रकरण की विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पृथक शराब जप्ती दर्ज नहीं है।
3. पूरन वर्मा , पिता रामलाल वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहारा।
जप्ती: 01 अधजला होलोग्राम स्टीकर, 01 अधजला जम्मू शराब का लेबल, राख का अवशेष तथा 01 Redmi-12 मोबाइल फोन।
4. राजेश्वर वर्मा , पिता ईश्वर वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहारा।
जप्ती: 15 नग होलोग्राम स्टीकर, 01 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की लेबल एवं 05 नग लाल रंग के ढक्कन।
5. ओमप्रकाश साहू,* पिता ईश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़।
जप्ती: 05 नग रॉयल गोआ व्हिस्की एवं 16 नग सुपर छत्तीसगढ़ शराब, कुल 21 नग/3.780 लीटर, अंकित कीमत लगभग ₹1,790/-, 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं 01 काले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट।
6. गौतम बाई,पति संतोष वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मुढ़िया।
जप्ती: 20 नग रॉयल गोआ स्ट्रीट व्हिस्की, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 3.600 लीटर, अंकित कीमत लगभग ₹780/-, जिन पर उत्तराखंड का लेबल लगा हुआ है तथा 01 मोबाइल फोन।
दिनांक 19.09.2026 की पूर्व कार्रवाई
दिनांक 21.09.2026 को गिरफ्तार 06 आरोपियों से कुल 62 नग शराब, कुल मात्रा 11.160 लीटर, जिसकी अंकित कीमत ₹3,368/- है, जप्त की गई।
इसके अतिरिक्त शराब के लेबल, होलोग्राम स्टीकर, ढक्कन, मोबाइल फोन, एक्टिवा स्कूटी एवं Grand i10 कार सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है। आज की समस्त जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/- है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
प्रकरण में पूर्व में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है—
दऊआ वर्मा
नन्द किशोर वर्मा
तेजेश्वर साहू
देवव्रत वर्मा
आनंद अग्रवाल
जयकरण सिन्हा
नेटवर्क के अन्य पहलुओं की जांच जारी
प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में भी अवैध शराब के साथ शराब के लेबल, होलोग्राम स्टीकर, खाली बोतल, ढक्कन, प्रिंटिंग सामग्री एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री जप्त की जा चुकी है।
विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य मिटाने/नष्ट करने, आपराधिक षड्यंत्र एवं सामूहिक कृत्य से संबंधित धाराओं में भी जांच की जा रही है।
जप्त मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त डिजिटल साक्ष्य, UPI लेन-देन एवं कॉल डिटेल का परीक्षण कराया जा रहा है। जप्त शराब, लेबल, होलोग्राम एवं पैकेजिंग सामग्री का आबकारी विभाग तथा आवश्यकतानुसार FSL एवं संबंधित निर्माण इकाइयों से परीक्षण/सत्यापन कराया जा रहा है।
पुलिस द्वारा शराब के स्रोत, नकली लेबल एवं होलोग्राम की उपलब्धता, पैकेजिंग, परिवहन एवं वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
प्रकरण में फरार एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े तथ्यों का भी परीक्षण जारी है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।
अवैध शराब एवं आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई।
.jpeg)

0 Comments