Ticker

6/recent/ticker-posts

Gandai: मंत्री अकबर के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने आवास पहुँच कर दिए बधाई।

 लोकेशन:-गंडई

रिपोर्ट:-रवि रजक


मंत्री अकबर के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने आवास पहुँच कर दिए बधाई। 



गंडई पंडरिया:- विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन के कदावर केबिनेट मंत्री मोहमद अकबर के जन्मदिन पर उनके कट्टर समर्थक भूषण मणि झा,नवीन चौबे,क्रांति ताम्रकार,निशार खान,असरफ खान उनके निवास में उनसे मिल कर उनको जन्मदिन की बधाई दिए आप को बता दे कि मंत्री मोहमद अकबर पूर्व में गंडई क्षेत्र से विधायक रह चुके है। और कांग्रेस की पहली सरकार में इसी क्षेत्र से मंत्री भी रह चुके है। और इस क्षेत्र के विकास में उनका काफी योगदान है।  वही उस वक्त इन युवाओं ने उनके लिए हर क्षेत्र में मेहनत करते नजर आते थे वो आज कबीरधाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक है। उसके बावजूद उनके ये युवा समर्थक साथ नही छोड़े है। आज भी अपने नेता का साथ नही छोड़े है आज भी वो हर सुखदुख में उनके पास जाते है। साथ ही मंत्री अकबर आज भी इस क्षेत्र के अपने समर्थकों को नही भूले है और उनका पूरा ख्याल रखते है।

Post a Comment

0 Comments