Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बेलगहना क्षेत्र के ऑटो रिपेयरिंग गैराज में लगी आग

 
बेलगहना क्षेत्र के ऑटो रिपेयरिंग गैराज में लगी आग


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बेलगहना क्षेत्र के ग्राम कुरुवार में गैरेज में आग लगने की खबर मिल रही है आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं लोगों के द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगने कयास लगाए जा रहे हैं।

 ग्राम टेंगनमाड़ा से लगा हुआ कुरुवार जहां मुकेश कुमार का  बाइक रिपेयरिंग ऑटो गैराज है रात्रि दुकान बंद करने के कुछ घंटे के बाद ही गैराज से धुंआ उठता देख लोगों में खलबली मच गई। वहीं सारा सामान धू धू कर जलने लगा। बताया जा रहा कि रिपेयरिंग के लिए अंदर रखी 3 बाइक भी जलकर खाक हो गई है।खबर लिखे जाने तक पुलिस या दमकल को सूचना नहीं दी गई थी।

जांच के उपरांत ही उचित कारणों का पता चल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments