घर-घर वैक्सीनेशन ,छूटे हुए लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 12 सितम्बर से चल रहा वैक्सीनेशन महाअभियान
कोरबा पाली शशि मोहन कोशला
कोरबा कलेक्टर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा बी. बी. बोर्डे के दिशानिर्देश पर दिनांक 12. 09. 2022 से 14.09. 2022 तक कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान का आयोजन विकासखंड पाली में हो रही है कोविड टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए 12 सितम्बर से पुनः वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा हैं।
महाअभियान के दौरान टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला, दूसरा और बूस्टर टीका लगाया जा रहा हैं। वक्त टीकाकरण महा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सी एल रात्रे के नेतृत्व में अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतो से लेकर नगर पंचायत पाली की घर-घर वैक्सीनेशन अभियान के तहत काम की जा रही है।
जिसमे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. एल. रात्रे ने अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन टीम लगाकर छूटे हुए लोगों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने अपील किए है।
0 Comments