Ticker

6/recent/ticker-posts

Gandai: दिवंगत राजा विधायक देवव्रत सिंह की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की हुईं शुरुआत।

 लोकेशन:-गंडई

रिपोर्ट:-रवि रजक

मो.9424294294


दिवंगत राजा विधायक देवव्रत सिंह की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की हुईं शुरुआत। 





 गंडई : दिवंगत राजा विधायक देवव्रत सिंह के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम के तहत 16अक्टूबर से सोमवार 24 अक्टूबर तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की शुरुआत हुवा  शाम 4 बजे से लोक निर्माण आफिस स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन के साथ 11, महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकाली, जिसमें सबसे पहले पंक्ति पर लाल अशोक सिंह ने अपने हाथो मे ठाकुर देव को उठाए व युवरानी सी.देवी सिंह ने अपने सर पर श्रीमद् भागवत कथा को रखकर कलश यात्रा के साथ निकली साथ में आगे कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला साथ में रहे, 



उनके साथ राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिहं सहित  अपने सर पर कलश लिए महिलाएं निता सिंह गहरवार, आर्या सिंह, पूजा सिंह, नीलू सिंह,  नियोगिता सिंह,  दिपाली सिंह, सरिता सिंह,  पूनम सिंह,  रोशनी सिंह कलशयात्रा में शामिल रही।। कलशयात्रा कथा स्थल रानी रश्मि देवी नगर पहुंची, फिर कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला ने भागवत कथा की पूजा अर्चना  राजकुमारी उज्ज्वला देवी सिंह, राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, युवरानी सी.देवी सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिंह से करवाई, उसके बाद प्रथम दिवस का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा गौकर्ण प्रतिष्ठा से शुरू हुई,जो रात्री 8बजे तक चला।

Post a Comment

0 Comments