उरमाल पंचायत में विकास कार्यों के राशि भुगतान में भारी गड़बड़ी
*जनपद सदस्य का आरोप ऐसे फर्मों को भुगतान जिनका वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन तक नहीं
देवभोग--गरियाबंद के मैनपुर विकास खण्ड के उरमाल पंचायत में टैक्स और विकास मद के दुरपयोग मामले पर जनपद सदस्य और ग्राम पंचायत आमने सामने हो गये है। जनपद सदस्य डॉ योगीराज माखन कश्यप ने ग्राम पंचायत पर विकास मद में सरपंच सचिव ने मिलीभगत कर गड़बड़ी किया।ग्राम पंचायत ने इन मदों को ऐसे फर्मों को भुगतान किया है जिनका वाणिज्य कर विभाग से पंजीयन भी संदेह के घेरे में है इन फर्मों को राशि का बिना कार्य किये भुगतान करने का भी आरोप लग रहे हैं। क्या पंचायत प्रशासन फर्मों के पंजीयन को लेकर कोई पड़ताल नहीं करती है या बिना पड़ताल के भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा देती है ये आज का बड़ा सवाल जनता और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के मन में उठ रहे हैं?
ये कैसे फर्म जिनका बील पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन नम्बर तक नहीं?
उरमाल पंचायत ने टैक्स और विकास राशि के भुगतान के लिये जिन फर्मों का बील लगाया है उनके बील पर जीएसटी नम्बर तक नहीं है। ग्राम पंचायत ने भुगतान के लिये पदमन ध्रुव कृषि ट्रेडर्स,नरेश पटेल कृषि फार्म और बिसी ट्रेडर्स का बिल लगाया है उसे जनपद पंचायत के प्रतिनिधि फर्जी करार दे रहे हैं आरोप है ग्राम पंचायत बिना कार्य कराये फर्मों को लाखों का भुगतान कर दिया है।
तालाब सफाई और गहरी करण में बड़ा खेल सड़क संधारण और मुरमीकरण भी कागज पर
तालाब गहरी करण ,सडक संधारण और मुरमीकरण के कार्यों के लिये जिन तीन फर्मों को तकरीबन डेढ़ लाख रूपये भुगतान किया गया है ये सब कागज में ही कर गये है वहीं जनपद सदस्य माखन कश्यप का कहना है ग्राम पंचायत ने जिन कार्यों के लिये फर्मों को भुगतान किया गया है वो सब फर्जी है।
छह माह पहले जांच हुयी आरोप प्रमाणित हुयी पर ना वसूली ना सरपंच पर कोई कार्यवाही
जनपद सदस्य माखन कश्यप के शिकायत पर छह माह पूर्व मैनपुर जांच दल से जांच किया पूरे जांच प्रक्रिया में ग्राम पंचायत दोषी भी पाया गया सचिव सत्य रंजन हंसराज को निलंबित तो कर दिया गया पर ना बंदरबांट पर कोई वसूली हुयी और ना ही जिम्मेदार सरपंच पर कोई कार्यवाही की गयी।मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन भी चुप्पी साध ली है कारवाई को लेकर जनपद सदस्य कई बार जिला अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहा पर जनपद से लेकर जिला तक के अधिकारी उन्हें जबाब तक देना मुनासिब नहीं समझा।
वर्तमान सचिव के कार्य शैली पर भी खड़े हो रहे हैं सवाल
मामले पर जांच के बाद तत्कालीन सचिव सत्य रंजन हंसराज को तो निलंबित कर दिया गया पर उनके स्थान पर जिस सचिव तुकाराम नायक को प्रभार मिला मुरमीकरण और शौचालय निर्माण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है जनपद सदस्य और ग्रामीणों का आरोप है पंचायत मद से मुरमीकरण और शौचालय निर्माण का जियो टेगिंग सचिव के उरमाल स्थित पेट्रोल पम्प पर दर्शा रहा है जिसको लेकर भी ग्रामीण और जन प्रतिनिधि काफी नाराज़ है। हालांकि इस संबंध में सचिव से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी पर सम्पर्क नहीं हो सका।
जांच हुयी है प्रतिवेदन जिला पंचायत भेजी गयी है सचिव को निलंबित कर दिया गया है आगे कारवाई के जो भी निर्देश होंगे कार्यवाही की जायेगी
-गेंदलाल चुरेन्द्र सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर

0 Comments