Ticker

6/recent/ticker-posts

Gandai: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने राजीव युवा मितान क्लब का किया गया है। गठन भाजपा पदाधिकारीयो को पद मिलने पर नराजागी।

 लोकेशन:-गंडई

रिपोर्ट:-रवि रजक



कांग्रेस संगठन को मजबूत करने राजीव युवा मितान क्लब का किया गया है। गठन भाजपा पदाधिकारीयो को पद मिलने पर नराजागी। 


गंडई पंडरिया:- राज्य सरकार द्वारा महत्व कांक्षी योजना के तहत कांग्रेसी युवा कार्यकर्ताओं को राजीव युवा मितान क्लब से जोड़ कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मितान क्लब का गठन पूरे छत्तीसगढ़ के नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत सहित सभी ग्राम पंचायतों में गठन किया गया जिससे कांग्रेस के युवा नेता इस संगठन से जुड़ कर पार्टी के हर गतिविधियों पर कार्य कर सके और पार्टी को शहर से लेकर गाँव तक मजबूत कर सके मगर गंडई क्षेत्र में राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े कुछ सदस्यों के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। अधिकतर स्थानों पर पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ता आरोप लगाते नजर आ रहे है कि वे वर्षो से पार्टी के साथ जुड़े है। और आज जब पद बाटने का मौका आया तो भाजपा के पदाधिकारियों को ही कांग्रेस के राजीव युवा मितान क्लब में जोड़ कर पदाधिकारी और सदस्य बन दिया गया है। जिसको लेकर युवाओ में काफी रोष है। और उनका कहना है कि पार्टी संगठन के नेता अपनी मन मर्जी से बिना कुछ जाने सोचे ऐसा कदम उठाए है जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओ को आज जोड़ दिया गया है। ऐसा ही एक मामला गंडई के ग्राम पंचायत कटनगी का आया है। जंहा वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री जितेंद्र पटेल को राजीव युवा मितान क्लब का सदस्य बना दिया गया है। इस मामले में जितेंद्र पटेल का कहना है कि वो भारती जनता पार्टी में बहुत पहले से जुड़े है। उनको बिना पूछे सचिव द्वारा राजीव युवा मितान क्लब में जोड़ दिया गया जिसकी जानकारी उनको जोड़ने के बाद हुवा और वो अभी भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री है। अब इसमें सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा पदाधिकारी को कांग्रेस राजीव युवा मितान क्लब में जोड़ने से क्या कांग्रेस संगठन मजबूत होगा क्या भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं पर कार्य करेंगे क्या कांग्रेस संगठन के मजबूती के लिए कार्य करेंगे खबर के बाद अगर कांग्रेस के बड़े नेता इस ओर कोई एक्शन लेते है तो चुनाव से पहले स्थिति सुधर सकता है अन्यथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट बैन्क का नुकसान हो सकता है क्यो की एक तरफ ऐसे नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे है तो दूसरी तरफ दोनो तरफ पद पा कर भाजपा कार्यकर्ता खुश है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनगी में राजीव मितान क्लब के लिए 21 सदस्य टीम गठित किया गया है जिसमे कुछ लोग कमाने खाने बाहर गए हुवे है। और जो गाँव मे है जो कांग्रेस से जुड़े है उनको इस संगठन से बाहर रखा गया है।


वर्जन:-केसजी जिला राजीव युवा मितान क्लब संयोजक अनिमेष सिंह का कहना है कि जँहा जँहा ये शिकायते आ रही है वँहा वँहा बैठक कर सुधार किया जा रहा है मुख्यमंत्री जी का बहुत ही महत्व कांक्षी योजना है और इस योजना के तहत जो काम नही करेगा उनको तत्काल बाहर किया जाएगा मनाने समझाने का कोई प्रश्न नही रहेगा

Post a Comment

0 Comments