Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: स्वच्छ भारत ही गांधी जी का सपना - दुबेलाल

 स्वच्छ भारत ही गांधी जी का सपना  - दुबेलाल


ग्राम बोइरगांव में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चला कर ग्रामीणों को दीया जागरूकता का संदेश


महासमुंद से आशीष गुप्ता की रिपोर्ट


भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदीन को सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश भर में दिनांक 17/09/022 से 02/10/022 तक मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में भाजपा किसानमोर्चा कोमाखान मंडल के ग्राम बोइरगांव में

 स्वच्छ भारत का प्रथम स्वप्नदृष्टया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती, 2 अक्टूबर के अवसर पर भापजा  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल  साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोइरगांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।


गांव के मुख्य चौक राधा कृष्ण मंदिर परिशर एंव दुर्गा मंडप सहित सभी चौक पर सफाई अभियान पश्चात ग्रामीणों के साथ गांधी चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव पूजा अर्चना किया गया।

दुबेलाल साहू ने विचारगोष्ठी के माध्यम से सभी ग्रामीणों को

महात्मा गांधी जी के जीवन परिचय पर विस्तार से जानकारी दिए एंव स्वच्छता का महत्व बताये साथ ही गांव के किसानों को श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया।


साहू जी ने किसानो से खेती किसानी का हालचाल जाना व किसानो को विभिन्न समस्याओं को भी सुना।

और ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि क्षेत्र में कई मूलभूत समस्याएं है जिसे हम दूर करने हमेशा तत्पर है ,और सरकार को सारी समस्याओं से अवगत करा रहे है।

ग्रामीणों ने भी दुबेलाल साहू की कर्मठता देख सराहा व आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर भाजपा किसानमोर्चा प्रदेश सदस्य लोचन पटेल,चेतन साहु किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, ईश्वर चन्द्राकर शक्ति केंद्र हाथीबाहरा महामंत्री,

चिनीलाल यादव ,इंद्रा पटेल,लोकनाथ यादव,पुरुषोत्तम यादव,केजू यादव ,नन्द किशोर यादव पानसिंग यादव,शिवानन्द साहू,चुलुक यादव पंच,पूनम कुमार यादव ,दीपचंद यादव ,दहरु यादव ,संजू यादव,रेवाराम साहू,भवनलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments