Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: गहन मंथन एवं संगठनात्मक चर्चा के साथ भाजपा मंडल कोमाखान की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

गहन मंथन एवं संगठनात्मक चर्चा के साथ भाजपा मंडल कोमाखान की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

 महासमुंद ( कोमाखान) से आशीष गुप्ता की रिपोर्ट





भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारी एवं सदस्य,मोर्चा अध्यक्षगण,शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक/सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष/ पालक /BLO-2 एवं भाजपाजनों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही,जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,विधानसभा प्रभारी संतोष उपाध्याय,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश चन्द्राकर की विशेष उपस्थिति में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ संपन्न हुई। बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए मुख्य उद्देश्य एवं मंडल की सरंचना पर मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चंद्राकर ने प्रकाश डाला,खल्लारी विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने मंडल के 11 शक्ति केंद्र एवं 55 बूथों से आए हुए पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र एवं कार्यों की जानकारी लेते हुए संगठनात्मक चर्चायें की,जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने राज्य की असफल कांग्रेस सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लक्ष्य में रखकर संगठन के हर कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने एवं संगठन को मजबूत करते हुए खल्लारी विधानसभा में कमल छाप के प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने हेतु तैयार रहने का आह्वान किया,जिला संगठन प्रभारी प्रेरक वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही ने पूर्व के विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली एवं आगामी चुनाव में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा में विजय प्राप्त करने के लक्ष्य को लेकर आंकड़े वार विभिन्न विषयों पर चर्चा की,वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


लगभग 150 से भी अधिक लोगों की ऐतिहासिक एवं शानदार उपस्थिति के साथ आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कुशल नेतृत्वकर्ता मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चंद्राकर,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोचन पटेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल,जिला कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद साहू,मंडल महामंत्री कलाराम नायक,भुखन सिन्हा भाजयुमो जिला महामंत्री नितिन जैन,मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,नारायण यादव,लक्ष्मी साहू देवनारायण साहू,कोषाध्यक्ष हिरेन्द्र उपाध्याय,मंत्री ईश्वर चंद्राकर,जनपद सदस्य माधो माँझी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सोनी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष केवल नेताम,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फरीद के साथ विशाल संख्या में भाजपा मंडल कोमाखान के ऊर्जावान एवं समर्पित पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सदस्य सम्मिलित हुए,आयोजन के विभिन्न व्यवस्थाओं की कमान भाजयुमो मंडल महामंत्री पंकज जैन,मंत्री भीमा साहू एवं सदस्य नागेश पटेल ने संभाली,भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर युवा नेता रूपेश कुमार बरिहा एवं कुलेश ठाकुर द्वारतरा कला,रूपेश सिन्हा भलेसर नें वरिष्ट नेताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भूखन सिन्हा एवं आभार महामंत्री कलाराम नायक ने व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments