Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: फुल बगिया छत्तीसगढ़ी लोक संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घासी राम साहू ने शुभारंभ किया**

फुल बगिया छत्तीसगढ़ी लोक संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घासी राम साहू ने शुभारंभ किया**



सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा की खुशबू महकती है : घासी राम साहू**

ग्राम जोशीलमती में जोशी एकता नव  युवा समिति वार्ड नंबर 01 में फूल बगिया छत्तीसगढ़ी लोक संस्था( रंगारंग कार्यक्रम कोलि यारी) वालों का रखा गया था ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू जी थे ।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों  का आयोजक समिति द्वारा पुष्पहार, बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि घासी राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम से गांव में एकता ,भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा की खुशबू महकती है। इस तरह के आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर घासी राम साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव, हीरेंद्र साहू मंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा, बसंत सिन्हा जी सरपंच, मनीराम श्याम सरपंच प्रतिनिधि, तामेश्वर साहू ग्राम पटेल, कोमल साहू, यादव राम साहू, दुलेश्वरी सिन्हा, ताम्रध्वज साहू, लेख राम सिन्हा, भेख राम साहू, चंद्रभान निषाद, जय प्रकाश सिन्हा, देश राम साहू, हरी राम साहू, देवलाल सिन्हा, विवेका साहू, राधे लाल पटेल, रमशिला सिन्हा, नरायण सिन्हा, शोभित राम, हीरालाल सिन्हा, महेंद्र साहू, देव कुमार निषाद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments