Ticker

6/recent/ticker-posts

BEMETARA: राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस 21 नवंबर को रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह

 राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस 21 नवंबर को रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह 




बेमेतरा :- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ यूथ कांग्रेस 21 नवंबर को रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन करेगी। इस समारोह में प्रदेशभर से युवा जुटेंगे। इसे लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसान राजा चौबे जिला अध्यक्ष बेमेतरा ने जिला मुख्यालय मे प्रेसवार्ता में इस समारोह के बारे में जानकारी दी ।


 राजा चौबे ने बताया कि जिस प्रकार देश में हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उसी तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस ने 21 नवंबर को रायपुर राजधानी के इनडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन किया है, जिसमें पूरे प्रदेश से 15,000 से अधिक युवा एकत्रित होकर संकल्प लेंगे।


राहुल गांधी जी यात्रा में सद्भावना एकता की बात करते हुए भारत को जोड़ रहे हैं। यही संदेश लेकर युवा भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने के लिए अपने जिला विधानसभा वार्ड और ब्‍लाक स्तर तक पहुंचेंगे। इस समारोह में आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए भी संकल्प लिया जाएगा।


प्रेसवार्ता मे बताया गया की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। 

उक्त बैठक में मुख्य रूप से  राजा चौबे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बेमेतरा ने बताया की 21 तारीख को रायपुर में होने वाले “भारत-जोड़ो” युवा संकल्प समारोह में बेमेतरा ज़िले से लगभग 400-500 युवा साथी समारोह में सामिल होंगे उक्त बैठक में प्रदेश  सचिव प्रांजल तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अजय राज सेन,वसीम मुनीर, प्रिंस डेहरे, धनंजय पाठक,एवम् बेमेतरा से शुभम वर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बेमेतरा,नवागढ़ से आशीष वर्मा नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य सभी साथी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments